काशीपुर,14 मई (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में भर्ती परीक्षाओं और नौकरी के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि उन संवैधानिक और वैधानिक संस्थाओं के राजनीतिक दुरुपयोग का परिणाम है, जिन पर युवाओं का भविष्य टिका है। गुरुवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य से निरंतर खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं का सरकार पर से विश्वास तोड़ा है और पूरी व्यवस्था पर एक सवाल खड़े कर दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

