चम्पावत,14 मई (आरएनएस)। बाराकोट की तड़ाग ग्राम पंचायत के कोटल तोक तक जल्द ही सीसी मार्ग होगा। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड खनन न्यास निधि से मार्ग का निर्माण करेगा। जिसकी ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित जाखनी से तड़ाग ग्राम पंचायत तक संपर्क मार्ग वर्तमान में क्षतिग्रस्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

