हरिद्वार,14 मई (आरएनएस)। महानगर व्यापार मंडल और ज्वालापुर व्यापार मंडल ने शहर में जर्जर विद्युत पोल, खुले भूमिगत पोल बॉक्स और झूलती बिजली तारों से बढ़ते हादसों के खतरे को लेकर विद्युत विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गुरुवार को रोशनाबाद स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार शहर में भूमिगत विद्युत लाइनों से जुड़े कई स्थान विभागीय लापरवाही के कारण दुर्घटना संभावित बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बारिश के मौसम में खुले पोल बॉक्स और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनें आमजन के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती हैं। उन्होंने मांग की कि जर्जर विद्युत पोलों और खुले बॉक्सों को तत्काल बदला जाए तथा भूमिगत विद्युत लाइनों के कार्यों में हो रही देरी को जल्द दूर किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

