जौनपुर 17 मई (आरएनएस)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से एक संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा भदोही नेशनल हाईवे से होते हुए रामपुर सिधवन चैराहे तक पहुँची।जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सिधवन चैराहे पर भक्तों ने माल्यार्पण कर जगद्गुरु शंकराचार्य का अभिनंदन किया और धर्म रक्षा के इस अभियान में सहयोग देने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने गौ रक्षा, गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों में धार्मिक जागरूकता और संस्कृति के प्रति नई चेतना जगा रही है। सिधवन चैराहे पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों ने स्वामी जी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने संदेश में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं, जबकि गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा, धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।यात्रा के दौरान गौ माता की जयष्, हर हर महादेवष् और सनातन धर्म अमर रहेष् जैसे जयघोष गूंजते रहे। इस संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में संत समाज, धर्मप्रेमी और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

