# स्मार्ट गवर्नेंस और डिफेंस टेक्नोलॉजीज पर चर्चा
नई दिल्ली, 15 मई (आरएनएस)। मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), दिल्ली कैंपस में “GeoAI – ट्रांसफॉर्मिंग स्पैशियल इंटेलिजेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, स्मार्ट गवर्नेंस एंड मिलिट्री एप्लीकेशंस” विषय पर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस SIA-India और MERI के डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस स्टडीज के सहयोग से आयोजित हुआ। कॉन्फ्रेंस में अंतरिक्ष क्षेत्र, एजुकेशन सेक्टर और मिलिट्री क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जियोस्पेशल टेक्नोलॉजीज के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग तथा इसके ग्लोबल इम्पैक्ट पर चर्चा की।
MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) ललित अग्रवाल ने उद्घाटन संबोधन में ट्रांसगवर्नेंस, एकेडमिक नॉलेज और न्यू स्पेस गाइडलाइंस की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंडस्ट्री-स्पेसिफिक ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, ताकि युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी और AI के क्षेत्र में एक्सपर्ट बनाया जा सके।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष ए. एस. किरण कुमार ने मुख्य वक्तव्य देते हुए GeoAI में क्वांटम टेक्नोलॉजी की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एडवांस टेक्नोलॉजीज भविष्य में डेटा प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी को मजबूत करेंगी और स्पैशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को नई दिशा देंगी। अंत में एयर कमोडोर हिमांशु गोपाल ने वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया और कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए सभी स्पीकर्स, डेलीगेट्स और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

