-जिला अस्पताल में किया फल वितरण व रक्तदान
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला इकाई अयोध्या के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित लीची पार्क में संगठन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए तथा रक्तदान कर सेवा भावना का संदेश दिया। श्री राम वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। मरीजों से मिलकर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान संकल्प लिया गया है कि टिकैत की सिद्धांतों पर कार्य करते हुए जनदृजन की सेवा करते है। कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। इसके बाद संगठन की ओर से किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर शिवकुमार तहसील अध्यक्ष बाबूराम महानगर अध्यक्ष सुषमा ब्लॉक अध्यक्ष रामलली जनमलली तुलसीराम राधिका सपना अनीता रेखा मालती कन्हैया शिव कुमारी बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

