-सम्बन्धित आवेदकों के आपत्ति निस्तारण की कार्यवाही हेतु 16 व 18 मई दिन निर्धारित
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित को अवगत कराया है कि आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल के माध्यम से सभी रिक्त 936 आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर पात्र एवं इच्छुक से आवेदन पत्र ऑनलाइन आंमत्रित किये गये थे, जिसमें से बाल विकास परियोजना बीकापुर के 48 पदों तथा तारून के 64 पदों पर चयन कार्यवाही पूर्व में पूर्ण करते हुए चयनित सूची सार्वजनिक की जा चुकी है। शेष बाल विकासं श्परियोजना कार्यालयों यथा शहर, पूरा बाजार, मया बाजार, मसौधा, सोहावल, मवई, रुदौली, अमानीगंज, मिल्कीपुर एंव हैरिग्टनगंज में भी आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही चयन समिति द्वारा सम्पन्न कर ली गई है और प्रोवीजनली सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे में जिस भी अभ्यर्थी/आवेदक को अपने पात्रता/अपात्रता सहित अभिलेख सत्यापन की स्थिति सहित जो भी जानकारी प्राप्त करनी हो, वह आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन किये गये अपने आवेदन पत्र के प्रिण्ट कापी के साथ विकास भवन अयोध्या के द्वितीय तल स्थिति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कमरा संख्या 216 में दिनांक 16.05.2006 व दिनांक 18.05.2026 को प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। अध्यक्ष चयन समिति/मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार इस हेतु एक समिति गठित की है, जो इस कार्य में सभी सम्बन्धित को सहयोग प्रदान करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

