प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव में गुरुवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर लाखों रुपये के आभूषण और रुपये समेट कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव निवासी दयाराम यादव का पूरा परिवार गुरुवार की रात बिजली नहीं होने के कारण छत पर सो रहा था। चोर इसी का फायदा उठाकर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी सफाई से कमरे में रखी आलमारी और बक्सों का ताला तोड़ा। उसमें रखे जेवर और रुपये समेट लिए।
सुबह करीब पांच बजे दयाराम की पुत्रवधू श्वेता छत से नीचे उतरी। कमरे का सामान बिखरा और आलमारी खुली देखकर शोर मचाया। इस पर परिवार के सभी सदस्य छत से नीचे पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीडि़त परिवार के अनुसार, चोर सोने के दो हार, आठ अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी समेत अन्य जेवर और 45 हजार रुपये ले गए हैं। आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। दयाराम यादव के बेटे की हाल ही में शादी हुई थी, जिसके चलते घर में बहुओं और बेटियों के आभूषण रखे हुए थे। चोर बहुओं के साथ दो बेटियों के भी जेवर उठा ले गए। पीडि़त दयाराम का बड़ा बेटा रवि यादव मर्चेंट नेवी में है। छोटा बेटा कपिल यादव डॉक्टर हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

