देहरादून,15 मई (आरएनएस)। युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पुतला दहन कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी होती जा रही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरनीत कौर, सह-प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, संगठन महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, विनीत प्रसाद बंटू, महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, अभय कैंथुरा, अकरम अंसारी आदि मौजूद थे?
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

