देहरादून,15 मई (आरएनएस)। हरिद्वार जिले में यूसीसी के तहत हलाला के मामले में पहली कार्रवाई पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने सरकार और हरिद्वार पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महिला उत्पीडऩ रोकने को लेकर बड़ा कदम है। कहा कि इस्लाम में तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं को भी गलत बताया गया है लेकिन कुछ लोगों ने इसको अपनी दुकानदारी बना लिया था और महिलाओं पर रात को निकाह और सुबह को तलाक देने की हलाला की परंपरा अपना जुल्म कर रहे थे। कहा कि शराब के नशे में गुस्से में तलाक पति देता है तो हलाला उन पतियों का कार्रवाई के रूप में होगा। सरकार ऐसे लोगों को बख्शने वाली नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

