देहरादून,15 मई (आरएनएस)। ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तराखंड रोडवेज के उप महाप्रबंधक (विधि) प्रदीप सती ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। शुक्रवार को प्रदीप सती अपनी कार छोड़कर साइकिल से दफ्तर पहुंचे। उन्होंने नेहरूग्राम स्थित अपने निवास से कुल्हान स्थित कार्यालय तक का 15 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। प्रदीप सती ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

