देहरादून,15 मई (आरएनएस)। मसूरी में बारिश व सर्द हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।मसूरी में शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब अचानक मौसम ने करवट ली। बदलते ही आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे ठंड बढ़ गई। हालांकि शाम 4:00 बजे करीब फिर से शहर में धूप खिल गई जिससे हल्की गर्मी का एहसास होने लगा। शाम को माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। इस दौरान पर्यटक यहां के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

