देहरादून,15 मई (आरएनएस)। उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज की ओर से श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के सहयोग से उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून में डिजिटल एम्पावरमेंट कंप्यूटर फंडामेंटल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का वैलिडिक्टरी समारोह आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि और वक्ताओं ने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और शैक्षिक उन्नति के प्रति प्रोत्साहित किया। स अवसर पर 30 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन का उत्सव मनाया गया और स्वयंसेवकों, सहभागी विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता और कंप्यूटर जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्यारह विभिन्न विद्यालयों के कुल 486 विद्यार्थियों ने भाग लिया और कंप्यूटर फंडामेंटल्स और डिजिटल स्किल्स से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और खजानदास ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और शैक्षिक उन्नति के प्रति प्रोत्साहित किया। विश्विद्यालय और समिति के प्रयास की सराहना की। उन्होंने डिजिटल और व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड में विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, वित्तीय प्रोत्साहन व लैपटॉप सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।वैलिडिक्टरी समारोह में प्रेसिडेंट उत्तरांचल विश्वविद्यालय जितेन्द्र जोशी, वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी, वाइस चांसलर डॉ.धरम बुद्धि, प्रो वाइस चांसलर डॉ राजेश बहुगुणा, श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके बख्शी, ज्योत्सना शर्मा, प्रो सोनल शर्मा, डायरेक्टर विनायक शर्मा स्वामी,मनीषा खंडूजा, स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर आकाश सिंह मेहरा मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रतिभागियों और स्टूडेंट वॉलंटियर को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

