देहरादून,15 मई (आरएनएस)। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को गुरु राम राय दरबार साहेब पहुंच कर झंडे साहब में माथा टेका। उन्होंने दरबार साहेब के श्री महंत देवेन्द्र दास महाराज से मुलाकात की। धस्माना ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड वासियों, उत्तरप्रदेश व हिमाचल प्रदेश के मरीजों के उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल के योगदान के लिए महंत देवेन्द्र दास का आभार प्रकट किया। धस्माना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में उनका योगदान सराहनीय है जिसे बड़े बड़े राज्यों की सरकारें नहीं कर पाती। उन्होंने बताया कि कैंसर डायग्नोज व रिसर्च तथा उसके इलाज के दुनिया के सबसे आधुनिक तकनीक श्री महंत इंद्रेश में शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चिकित्सा स्वास्थ्य से जुड़े नर्सिंग व फार्मेसी के साथ साथ लगभग सभी कोर्स चल रहे हैं जो उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा साधन बन रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

