देहरादून,15 मई (आरएनएस)। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 95 नत्थनपुर के तहत उन्नति विहार, राजेश्वरी विहार और आशीर्वाद एन्क्लेव कालोनियों में वार्ड पार्षद, अनुबंधित सड़क निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधन एवं साइट इंजीनियरों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर सड़कों एवं नालियों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर सड़क एवं नाली निर्माण के निर्देश भी दिए। विधायक ने उम्मीद जताई कि नत्थनपुर क्षेत्र की अन्य कालोनियों एवं मुख्य सम्पर्क मार्गों सहित सभी सड़कों एवं सड़क किनारे नालियों के निर्माण कार्य भी जल्दी पूर्ण होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

