देहरादून,15 मई (आरएनएस)। किशननगर क्षेत्र में एक स्कूल से जुड़े विवाद के बाद राजधानी में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे कई प्ले स्कूलों को लेकर नेशनल एसोसिएशन फार पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने सवाल उठाए हैं। साथ ही पूर्व में दर्ज शिकायतों का संज्ञान नहीं लेने को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि उन्होंने 7 दिसंबर 2024 और 9 दिसंबर 2024 को मुख्य सचिवऔर शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजकर देहरादून में गली मोहल्लों में संचालित हो रहे प्ले स्कूलों और प्री प्राइमरी संस्थानों की जांच की मांग की उठाई थी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एनएपीएसआर ने शहर के कई इलाकों में आवासीय भवनों में चल रहे स्कूलों को लेकर सवाल उठाए हैं। इन संस्थानों में बच्चों के लिए खुला स्थान नहीं है और न खेलकूद की उचित व्यवस्था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तक नहीं है। संकरे परिसरों में हादसों की संभावना बनी रहती है। संगठन ने यह भी चिंता जताई है कि कई संस्थानों में निर्धारित आयु सीमा से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश करवाया जा रहा है। जो नई शिक्षा नीति और सरकारी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। एनएपीएसआर ने मांग की है कि ऐसे सभी प्ले स्कूलों की उच्चस्तरीय जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

