देहरादून,15 मई (आरएनएस)। कैन्ट विधान सभा के श्री गुरू नानक बालिका इन्टर कॉलेज प्रेमनगर में शुक्रवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य रंजीत कौर और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं को सम्मानित किया। आदित्य चौहान ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन से पूरा समाज प्रेरित होता है। इस अवसर पर स्पर्श तलवार, हैप्पी शर्मा, सरदार रविन्द्र सिंह खालसा, यशपाल चौहान, अभिषेक राणा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

