अल्मोड़ा,15 मई (आरएनएस)। जिला पूर्ति विभाग ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत ‘मेरा ्यङ्घष्ट’ ऐप के माध्यम से राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया कराई जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि जिन राशन कार्डों में सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उन्हें भविष्य में खाद्यान्न वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्य का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि सत्यापन के लिए ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए एंड्रॉयड मोबाइल फोन का कैमरा स्पष्ट होना चाहिए और मोबाइल की ‘एक्सेसिबिलिटी’ सुविधा सक्षम होनी चाहिए। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। विभाग के अनुसार लाभार्थियों को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ‘मेरा ्यङ्घष्ट’ ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ‘्रड्डस्रद्धड्डड्डह्म्स्नड्डष्द्गक्रष्ठ’ ऐप इंस्टॉल कर उसमें लॉगिन करना होगा। फिर राज्य के रूप में उत्तराखंड का चयन कर राशन कार्ड संख्या दर्ज करनी होगी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन करना होगा। इसके बाद ‘स्नड्डष्द्ग्यङ्घष्ट’ विकल्प पर क्लिक कर मोबाइल कैमरे के सामने चेहरा लाकर फेस वेरिफिकेशन करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर ‘द्ग्यङ्घष्ट स्ह्वष्ष्द्गह्यह्यद्घह्वद्य’ संदेश स्क्रीन पर दिखाई देगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

