पार्टी करने गए थे, नहाते समय हुआ हादसा; मछुआरों ने निकाला
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। मेजा थाना क्षेत्र में शनिवार को टोंस नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब गए। आस-पास मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में तीन युवक की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। युवकों के डूबने की खबर स्थानीय मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी सनी (12), आयुष (18), आदित्य (25) और पीयूष टोंस नदीं के बलुआ गांव स्थित घाट पर पार्टी करने गए थे। चारों आपस में दोस्त है। वहां पर नदी में नहाने के लिए चारों युवक उतरे थे। नहाते समय गहरे पानी में चारों डूबने लगे, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
शोर सुनकर आसपास के स्थानीय मछुआरे और ग्रामीण तुरंत नदी में कूद पड़े। बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एक युवक पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद घाट पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मेजा रोड पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से लापता दो युवकों की खोजबीन लगातार जारी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है।
थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई थी और एक को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतक युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

