मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, शरीर पर चोट के निशान
मायके पक्ष ने किया हंगामा तोडफ़ोड़
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। नैनी थाना क्षेत्र महेवा दुर्गा नगर में शनिवार को 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला की लाश उसके कमरे में जमीन पर पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। सूचना पुलिस को मायके वाले से मिली तो पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका की पहचान संजू पत्नी संतोष निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के लोग आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पे पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनी महेवा पश्चिम पट्टी के रहने वाले नीरज निषाद की बहन की शादी 2011 में दुर्गा नगर निवासी संतोष निषाद पुत्र श्री प्रकाश के साथ पूरे रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद मृतका संजू के कोई संतान नहीं थी। ससुराल के सभी लोग उसे प्रताडि़त किया करते थे। 15 मई की रात भी संतोष ने संजू का मारा पीटा था। इसके बाद फोन किया और कहा कि तुम्हारी बहन को मार डालूंगा।
भाई नीरज का आरोप है कि पति संतोष ट्रैवल्स के साथ संगम में प्रसाद की दुकान खोल रखा है। आरोप है कि वह आए दिन उसकी बहन को मारता पीटता था।
शनिवार की सुबह संतोष ने फोन पर बताया कि संजू ने फांसी लगा लिया है। इसके बाद घर सके सभी लोग भागते हुए संजू के ससुराल पहुंचे। जहां संजू की लाश कमरे में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले पति संतोष भाग निकला।
घटना के दौरान मारपीट भी हुई जिसमें आरोपी पति संतोष के बहनोई को मायके पक्ष के लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव कर उसे बचा लिया गया।
घटना के बाद जब पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घर के बाहर खड़ी संतोष की कार में तोडफ़ोड़ के दिया। इस दौरान पुलिस ने घरवालों को समझाबुझाकर शांत कराया और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
पुलिस ने मौके पर ससुर श्री प्रकाश, सास कान्ती देवी, बेटी को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि पति संतोष को भी गिरफ्तार किया जाए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

