प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। पप्पू सोनकर पुत्र स्व0 सोहनलाल सोनकर निवासी सोहबतियाबाग थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज की दिनांक 04.02.2026 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज में हुई मृत्यु सम्बंधी मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) ने अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) को जांच अधिकारी नामित किया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज में हुई मृत्यु के सम्बंध में कोई भी व्यक्ति 19 .मई को मेरे कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान/लिखित अभिकथन प्रस्तुत कर सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

