श्री शनि परिवार द्वारा संचालित दोनों शनि पीठ धाम पर संपन्न हुए अनेक आयोजन
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। श्री शनि परिवार सेवा समिति द्वारा संचालित नगर के प्राचीन शनि पीठ सिद्ध पीठ श्री शनि धाम अतरसुइया तथा श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा में विविध आयोजन संपन्न हुए।
इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री शनि धाम अतरसुइया मैं प्रात हा 9:00 बजे शनि देव का दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से पीठाधीश्वर पराग जी महाराज के आचार्यत्व में मंदिर के प्रमुख सदस्य कृष्ण कुमार यादव, लव जायसवाल, विश्व विजय कृष्णा, डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा, जेपी धवन, डॉक्टर शंकर दयाल श्रीवास्तव, नितिन सक्सेना द्वारा पंचामृत स्नान कराया गया। तत्पश्चात जलाभिषेक और तेल अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सवा मन देशी घी के लड्डू और सवा कुंतल फल का भोग लगाया गया।।
सायं काल 5:00 से मंदिर का बहुरंगी कृत्रिम और प्राकृतिक फूलों तथा बादले से अद्भुत श्रंगार किया गया।
सायंकाल 7:00 बजे कुंभ अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रात्रि 9:30 बजे अनेक ज्योति की महा आरती संपन्न हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

