भाजपाइयो के साईकिल चलाने पर कहा साईकिल से ही होगा प्रदेश का भला
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व सांसद रीता जोशी के पति स्व पी सी जोशी के तेरहवीं में शामिल होने आज शहर आये।
स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का महंगाई पर कोई लगाम नहीं है। उनके नेताओं का साईकिल चलाना यह साबित करता है कि प्रदेश और देश का कल्याण” साईकिल ” से ही होगा। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर कहा कि सपा के लोग हर जाति, वर्ग, धर्मके लोगों का समान रूप से सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग लिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर सरकार को फेल बताया। नीट के पेपर लीक को देश के नौनिहालों के भविष्य को चौपट करने वाला बताया। कहा कि भाजपा सरकार में अनगिनत बार पेपर लीक हो चुके हैं। इस कांड में भाजपाइयों के शामिल होने की चर्चा है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रविन्द्र यादव, दान बहादुर मधुर, चौधरी देवीलाल, मयंक जांटी, संगम लाल मौर्य, मो हामिद, मो.सऊद, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

