श्रावस्ती ,16 मई (आरएनएस)। पति के दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने के विश्वास को लेकर सुहागिनों ने शनिवार को वट सावित्री व्रत का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिले में इस पर्व को महिलाओं द्वारा बड़े ही पवित्र आस्था के साथ मनाया और सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की सुबह से ही सुहागन महिलाएं व्रत रखकर और सज धज कर वट वृक्ष का पूजन करती दिखाई पड़ी। इस पर्व को शास्त्रों के अनुसार सुहागन महिलाएं अपने पति की अखंड सौभाग्य और सुहाग के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजन करती है वही इस वट सावित्री व्रत की कथा सत्यवान और सावित्री के अटूट प्रेम को दर्शाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

