श्रावस्ती ,16 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के मार्गदर्शन में जनपद में “समाधान समारोह-2026” को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां एवं प्रचार-प्रसार प्रारम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी अनुप्रिया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा दी गई।
अनुप्रिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने बताया कि न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से विवादों का निस्तारण करने के उद्देश्य से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह-2026” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में त्रिदिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व विभिन्न स्तरों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। ये बैठकें जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, उच्च न्यायालयों एवं मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित होंगी। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से भी सम्मिलित हो सकेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

