कुशीनगर, 16 मई (आरएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ मुहिम के समर्थन में सहयोग प्रदान करने के लिए छितौनी इन्टरमीडिएट कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग नहीं किया गया। समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करते हुए निर्धारित समय पर विद्यालय पहुँचे तथा सार्वजनिक वाहन से ही घर वापस गए। शनिवार को विद्यालय परिसर में कोई भी वाहन प्रवेश नही किया। विद्यालय में छात्रों को भी ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा सार्वजनिक वाहनों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा छात्रो से भी सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग किये जाने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार, आदर्श तिवारी, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा , दिनेश यादव, उपेंद्र गुप्ता, रीना देवी, रीमा चौधरी, संजीव सिंह, विवेकानंद, बिदुर जायसवाल, यादवेंद्र पटेल, नीतीश गुप्ता, रिपिका, निधि गुप्ता, रोशनी शर्मा, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, पीटीए अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा आदि ने सार्वजनिक वाहन के प्रयोग व ईंधन बचाने के इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

