देहरादून,16 मई (आरएनएस)। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन के साथ सही रणनीति, उत्तर लेखन का अभ्यास और प्रमाणिक स्रोतों से तैयारी बेहद जरूरी है। ये टिप्स पूर्व पीसीसीएफ और रिटायर आईएफएस जयराज ने शनिवार को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में आयोजित विशेष व्याख्यान में युवाओं को दिए। करीब 60 मिनट के व्याख्यान में उन्होंने परीक्षा की तैयारी की रणनीति, सटीक उत्तर लेखन, प्रभावी भाषा शैली, नियमित अभ्यास और प्रमाणिक पुस्तकों व संदर्भों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि अभ्यर्थी योजनाबद्ध तरीके से निरंतर अध्ययन करें तो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
उन्होंने युवाओं को कई छोटे-छोटे व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जो परीक्षा की तैयारी में सहायक हो सकते हैं।कार्यक्रम के बाद प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और उनका समाधान प्राप्त किया।इस अवसर पर दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डीके पांडे,समन्वयक चन्द्रशेखर तिवारी,जय भगवान गोयल, डॉ. पंकज नैथानी, डॉ. लालता प्रसाद, कर्नल डीपी डिमरी, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

