देहरादून,16 मई (आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक जन सेवा समिति की ओर से डीएम सविन बंसल को ज्ञापन सौंपकर वृद्ध, दिव्यांग, विधवा और बीमार पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष कैंप लगाने की मांग की है।शनिवार को समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह गडिय़ा और महासचिव पीताम्बर दत्त लोहनी ने डीएम को बताया कि अधिकांश बुजुर्ग और बीमार पेंशनर आठ-दस किलोमीटर दूर तहसील पहुंचने और वहां की सीढिय़ां चढऩे-उतरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। अनुरोध किया कि नगर निगम वार्ड नंबर 51 के अंतर्गत वाणी विहार, शिवलोक कॉलोनी, शांति विहार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लाट, शिवाजी एन्क्लेव, रामगढ़ और शिवपुरी के पेंशनरों की सुविधा के लिए वाणी विहार में दो-तीन दिनों का शिविर लगाया जाए। समिति ने शिविर संचालन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है। जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेकर जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान ओम प्रकाश नौटियाल, किशन सिंह जीना, केएस रावत, ओम प्रकाश डोबरियाल और एनएस नेगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

