भोपाल,16 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध लोक संस्कृति और श्रमशीलता की धरा सिक्किम के स्थापना दिवस पर सिक्किम वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य प्रगति के सुपथ पर अविराम गतिमान रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से सिक्किमवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

