सिरसा 17 मई (आरएनएस)। आज की आधुनिक प्रौद्योगिकी दुनिया में व्यवसायियों की डिजिटल समस्याओं को दूर करने एवं स्थानीय व्यापार को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोडऩे के उद्देश्य से युवा इंजीनियर्स द्वारा वेबली टेक कंपनी का शुभारंभ किया गया। कंपनी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, उद्योगों एवं संस्थानों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करना, वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन विकसित कर व्यापार वृद्धि में सहयोग देना तथा छात्र-छात्राओं को आवश्यक इंटर्नशिप एवं व्यावसायिक अनुभव उपलब्ध कराकर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। कंपनी के संस्थापकों ने बताया कि हरियाणा, पंजाब एवं अन्य राज्यों के अनेक छात्र-छात्राएं डिग्री पूर्ण करने के बाद भी व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव एवं इंटर्नशिप के लिए संघर्ष करते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेबली टेक युवाओं को वास्तविक औद्योगिक अनुभव प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने का कार्य करेगी। साथ ही स्थानीय व्यवसायों को नई डिजिटल सुविधाओं से जोड़कर उन्हें आधुनिक तकनीक के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी
तीन पीढिय़ों के शानदार समन्वय के साथ वेबली की नई शाखा का उद्घाटन दादी श्रीमती राजेश गोयल एवं नानी श्रीमती संजू सिंगल के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति श्री सचिन गोयल, श्री गोपाल सिंगल एवं श्री दीपक सिंगल ने इंजीनियर वैभव धानुका, वंश शर्मा, डेवलपर आर्यन गोयल, मार्केटिंग प्रमुख आयुष गोयल एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव साझा किए।चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने भारतीय बाजार में सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल मार्केट की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका ने शिक्षा के साथ आवश्यक व्यावसायिक अनुभव देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कंपनी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं परिवार की मातृशक्ति दादी श्रीमती राजेश गोयल, नानी श्रीमती संजू सिंगल, मां काजल शर्मा एवं पारुल धानुका ने पूरी टीम को नैतिकता, ईमानदारी एवं सेवा भाव के साथ आगे बढऩे का आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर सिरसा एवं फरीदाबाद के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

