जौनपुर 17 मई (आरएनएस )।सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने नगर के मरदानपुर स्थित कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डायमंड गर्ल ब्यूटी सलोन एंड मेकअप स्टूडियो के सौजन्य से विगत माह से आरंभ ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया, जिसमें 30 ब्यूटी पार्लर कोर्स प्रशिक्षित युवतियां महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ ज्योति दास विशिष्ट अतिथि वंदना सरकार, प्रांत उपाध्यक्ष सेवा भारती संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका पूजा जायसवाल, मोनिका गुप्ता, महासचिव अर्चना सिंह सहित सभी सखियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। मुख्य अतिथि डॉ ज्योति दास ने कहा कि नारी को आत्म निर्भर बनाना एक पुनीत कार्य हैं। यदि नारी के स्वयं के हाथ में हुनर हो तो वह अपने परिवार का भरण पोषण भली भांति कर सकती है। विशिष्ट अतिथि वंदना सरकार ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी स्वावलंबन के लिए किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। संस्था की टीम ने प्रशिक्षण ले रही युवतियों एवं महिलाओं में प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान शिखा साहू, द्वितीय स्थान नेहा शर्मा तथा तृतीय स्थान श्रेयसी गुप्ता ने प्राप्त किया। संचालन संस्था उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल ने किया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार महासचिव अर्चना सिंह ने व्यक्त किया। सरला माहेश्वरी,शीला राय, अंजु जायसवाल, दिव्या साहू, रूपम शुक्ला, दीपा साहू, शकुंतला मौर्य, सरिता निगम, संचिता बैंकर,तसनीम जैदी, सुजाता जायसवाल, सरिता निगम, कामना राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

