जौनपुर 17 मई (आरएनएस )। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद और हिस्सेदारी को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, जगदीशपुर गांव के मूल निवासी राम अजोर बिंद का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। पीडि़त ने बताया कि विवाद को लेकर विपक्षी गणों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षियों ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बहू सुरैया देवी को भी बेरहमी से पीटा गया। पीडि़त राम अजोर बिन्द के मुताबिक, जब वे मारपीट के कारण जमीन पर गिर गए, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने मीरगंज थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। पीडि़त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवमनी बिन्द , कवीता देवी, पिंकी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह का कहना है केस दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

