मीरजापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल जी ने रविवार को जनपद के सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनसंवाद किया। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनमानस और एनडीए के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बारी-बारी से सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर समस्याओं के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को वरीयता देते हुए ससमय निस्तारण किया जाए। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सहित भाजपा, अपना दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

