लखनऊ 17 मई (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ्रद्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्रड्ड1 ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े सुनारों के साथ लूट की घटनाएं पहले से चिंता का विषय बनी हुई थीं, इसी बीच ‘सोनाबंदीÓ जैसे आह्वान और सोने पर आयात शुल्क ढाई गुना बढ़ाने के फैसले ने सुनार-स्वर्णकार समाज के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों से छोटे कारोबारियों का व्यापार चौपट होने की आशंका बढ़ गई है।अखिलेश यादव ने कहा कि पहले से ही बड़ी कंपनियों के ज्वेलरी कारोबार में प्रवेश करने के कारण छोटे सुनार प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहे थे। अब नई परिस्थितियों ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां बड़े कारोबारी घरानों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि छोटे और पारंपरिक व्यवसायों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।सपा प्रमुख ने कहा कि सुनार-स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए व्यापार में गिरावट और भविष्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जिन कारोबारियों ने भारी निवेश कर अपने शोरूम और आभूषण प्रतिष्ठान स्थापित किए, आज उनकी आर्थिक स्थिति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यदि यही हाल रहा तो लाखों छोटे कारोबारी अपना कामकाज बंद करने को मजबूर हो सकते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और आम लोगों के जीवन को कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग, विशेषकर सुनार-स्वर्णकार समाज, स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है और वर्तमान नीतियों से असंतोष बढ़ रहा है।अखिलेश यादव ने दावा किया कि सुनार समाज अब भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव की अपेक्षा कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

