बस्ती 17 मई (आरएनएस)। नगर थाना क्षेत्र में डीजे पर नाच-गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दो सगे भाइयों समेत एक भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।कमलेश पुत्र राम कुमार निवासी मोहल्ला पुराना डाकखाना, थाना कोतवाली बस्ती अपने परिवार सहित ग्राम निशाजोत रानीपुर में निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 15 मई की रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि संदीप, गिरीश, प्रेम और अनिल ने मिलकर सत्यन और शिवम तथा उनके भतीजे देव पर लोहे के रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

