सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, रक्षा मंत्री राजनाथ होंगे मुख्य अतिथि
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान एवं नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान, प्रयागराज की संयुक्त योजना बैठक रविवार को लॉयल रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें आगामी नवंबर माह में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सेवा मेला को लेकर विचार विमर्श हुआ।
सेवा मेला कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होना है। यह मेला हिन्दू समाज द्वारा किए गए सेवा कार्यों को समाज के सामने लाना है। इसमें सूर्य नमस्कार, गीता स्वाध्याय, परम वीर चक्र विजेता आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। कानपुर से आए एचएसएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मेला आयोजन समिति के सह सचिव नवेंदु ने बताया इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, केंदीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह आदि रहेंगे। इसमें करीब 200 स्टॉल लगाए जाएंगे।
बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सेवा मेला का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित करना तथा आम जनता को सामाजिक कार्यों से जोडऩा है। सेवा मेला में सेवा कार्यों का प्रदर्शन किया जाता है। डा सुशील सिन्हा ने बताया कि देश भर के विभिन्न मठ, मंदिर और सामाजिक आध्यात्मिक संगठन द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों को स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
बैठक में मेजर जनरल धर्मराज राय, डा सुशील सिन्हा, संजय शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, डा प्रभु शंकर शुक्ला, मानव चौरसिया, वंदना तिवारी, अनामिका चौधरी, डा अवधेश चंद्र श्रीवास्तव, गंगा दत्त जोशी, नागेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद भोला तिवारी, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा, दुर्गेश दुबे, यश विक्रम त्रिपाठी, पार्षद आशीष द्विवेदी, अधिवक्ता देवेन्द्र शुक्ला, अरुण दुबे, सौरभ दुबे, मनीष द्विवेदी, क्षमा मिश्रा, अनीता तिवारी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन वंदना तिवारी ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

