18 मई को होगा समापन
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला 2026-27 का आयोजन ज्वाला देवी शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सफलतापूर्वक चल रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ 16 मई को सायंकाल 7:00 बजे हुआ था और यह 18 मई को दोपहर में संपन्न होगी।
शिविर में काशी प्रांत के 9 संकुलों से 22 आचार्य एवं 23 आचार्या बहनों सहित कुल 45 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हो रहा है। सहयोग में काशी प्रांत के संगीत संयोजक दीनबंधु सिंह एवं संगीत प्रभारी भरत सिंह उपस्थित हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगीत प्रमुख मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वर-साधना, ताल-लय, विद्यालयी प्रार्थनाओं एवं सामूहिक गायन का गहन अभ्यास कराया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

