प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन (सम्बद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0) की जनपद शाखा प्रयागराज का द्विवार्षिक संगठनात्मक चुनाव जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में सम्पन्न हुआ। चुनाव केंद्रीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश, लखनऊ की देखरेख में कराया गया।
चुनाव प्रक्रिया में मंडलीय अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता एवं सीएस राठौर ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। मंडलीय मंत्री रमेश चन्नू सिंह सह-चुनाव अधिकारी रहे, जबकि लखनऊ से आए प्रांतीय सम्प्रेक्षक सुभाष चंद्र पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें जनक सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं दिलीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकनाथ सिंह को उपाध्यक्ष, जिला मंत्री लाल सिंह, रमेश सिंह को संगठन मंत्री, दिलीप सिंह को संयुक्त मंत्री तथा सुभाष चंद्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प -िलया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

