भोपाल 17 मई (आरएनएस)। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में 48 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। संजीव नगर कॉलोनी निवासी संध्या शुक्ला (48) गृहिणी थीं। उनके पति विनोद शुक्ला वेटनरी डॉक्टर हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम संध्या शुक्ला तीसरी मंजिल पर खड़ी होकर अपनी पड़ोसी से बात कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

