०मां के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत, पुलिस के हत्थे चढ़ा पति
सरगुजा,17 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हुए निर्भया कांड जैसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो गया है। आरोपी पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी और घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मणिपुर थाना के भीट्टीकला लेमर घाट क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप अगरिया ने दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था, जहां महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम में कई चौकाने वाले खुलासे हुए।पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोट के 18 से ज्यादा निशान मिले। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से 10 सेंटीमीटर का लोहे का रॉड भी बरामद किया गया। पोस्टमार्टम में यह भी खुलासा हुआ कि महिला 3 महीने की प्रेग्नेट थी। ऐसे में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी पति की खोजबीन शुरु की, जिसके बाद मणिपुर पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गंझा डांड डेम के पास गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

