श्रीनगर गढ़वाल,17 मई (आरएनएस)। रोडवेज बस अड्डे की पार्किंग के प्रवेश और निकासी मार्ग पर बने सीमेंट व सरिया के नाली स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्लैब टूटने और गहरे गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों के सीधे नाली में गिरने व दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर सरिया बाहर निकल आई है और एक स्थान पर की गई मिट्टी भरने की अस्थायी व्यवस्था भी बरसात या दबाव पडऩे पर धंस जाती है। रोडवेज बस अड्डे के प्रभारी अशोक काला ने बताया कि यह स्लैब पहले नगर निगम ने बनाए थे। समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं नगर निगम के जेई सूरज ने बताया कि रोडवेज से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

