सिरसा 18 मई (आरएनएस)। ब्राह्मण आर्मी ट्रस्ट रजि. की ओर आयोजित कार्यक्रम में सिरसा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भाटी को सम्मानित किया और नशे के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई के लिए प्रशंसा की। अरविंद शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं है, समस्त समाज को इसके खात्मे के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए सभी सामाजिक संस्थाएं आगे आएं और मिलकर काम करें, ताकि नशे रूपी इस बुराई को जड़ से उखाड़ा जाए। उन्होंने अन्य युवाओं से भी आह्वान किया कि वे इस लड़ाई में आगे आएं और एक टीम वर्क के तौर पर काम करें। तरूण भाटी ने इस सम्मान के लिए ब्राह्मण सभा सिरसा के प्रधान प्रोफेसर दयानंद शर्मा, ब्राह्मण आर्मी के संस्थापक पुनीत शर्मा व अर्जुन पंडित का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

