सिरसा 18 मई (आरएनएस)। इंस्टीट्यूट्स ऑफ चार्टर्ड अकांऊटेंट्स ऑफ इंडिया की सिरसा ब्रांच एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में न्यू इनकम टैक्स-2025 एवं नवीन प्रावधान विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए प्रसिद्ध टैक्स विशेषज्ञ सी ए अभिषेक जैन व सीए पंकज सरोगी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सिरसा ब्रांच ऑफ आईसीएआई के चेयरमैन सी ए हिमिज खन्ना एवं इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान सी ए राजेश बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने टैक्स-2025 के नए नियमों, संशोधनों एवं उनके व्यवहारिक पहलू पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए प्रावधानों के प्रोफेशनल्स एवं करदाताओं पर पडऩे वाले प्रभाव को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। इस अवसर पर सीए सदस्यों, टैक्स प्रोफेशनल्स एवं अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंत में सी ए हिमिज खन्ना ने सभी वक्ताओं, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

