सिरसा 18 मई (आरएनएस)। सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर्स हेवन स्कूल के विद्यार्थियों ने ताईक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, साहस और प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अनेक पदक अपने नाम किए। स्कूल प्रिंसीपल अंजू शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने जोबनप्रीत, अमृत व यशदीप ने रजक पदक प्राप्त किया। जबकि
विकास, आयुष, मेहुल, प्रभजोत, हार्डविट, तनवीर, गुरवीर, रुद्रांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय की प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें अपने सभी छात्रों पर गर्व है। विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

