सिरसा 18 मई (आरएनएस)। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने शिकायतें सुनी। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में सोमवार को कुल 10 शिकायतें आई।
डीआरओ संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जानी है और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भी दी जाए ताकि शिकायत का स्टेटस की जानकारी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी को समाधान शिविर में शिकायत देने पर ये उम्मीद रहती है कि शिकायत का जल्द समाधान होगा। प्रशासन का भी यही लक्ष्य है कि जो शिकायतें आ रही है, उनका समाधान समयबद्ध तरीके से हो। शिकायतकर्ता को भी शिकायत के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी रहे।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करवाएं। समाधान शिविर जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह दस से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकता है।
सिरसा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

