सिरसा 18 मई (आरएनएस)। श्री अमरनाथ सेवा समिति, सिरसा द्वारा समिति की इंदौर शाखा के प्रधान आनंद का सिरसा पहुँचने पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सेवादारों ने उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और फूलों के हार भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर समिति के संस्थापक गुरदयाल मेहता, संरक्षक वीरभान सेठी, तरसेम मिढा, कीर्ति अग्रवाल, वेद भारती, प्रधान भगवान दास सिंगला और कार्यकारी प्रधान राजेश फुटेला सहित समिति के अन्य कई गणमान्य सदस्य व सेवादार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने इंदौर शाखा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य के सेवा कार्यों पर भी चर्चा की। ?
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

