० 19 से 20 मई तक विभिन्न क्षेत्रों में होगा जनजागरूकता अभियान
सुरेश मिनोचा
एमसीबी, 18 मई (आरएनएस)। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान-सूचीकरण एवं भवन गणना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में 19 मई 2026 से 20 मई 2026 तक विशेष नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वेन उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और नागरिक सहभागिता को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यह अभियान जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसके तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण चार्ज क्षेत्रों में निर्धारित समय अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंवाद और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
19 मई 2026 जनकपुर, भरतपुर एवं कोटाडोल में अभियान जनकपुर (नगरीय) समय प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
जनकपुर बस स्टैंड के पास भरतपुर (ग्रामीण) समय दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान बहरासी बस स्टैंड
कोटाडोल (ग्रामीण) समय दोपहर 4:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक स्थान बाजार स्थल, कोटाडोल
20 मई 2026 मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं खडग़वां में कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ (नगरीय) समय प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्थान नगरपालिका कार्यालय के पास, सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ़
चिरमिरी (नगरीय) समय दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान यातायात चौक, हल्दीबाड़ी
खडग़वां (ग्रामीण) समय दोपहर 4:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक स्थान बाजार स्थल, रतनपुर
नुक्कड़ नाटक और एलईडी वेन से मिलेगा जनगणना का संदेश
इस विशेष अभियान के माध्यम से नागरिकों को बताया जाएगा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं, संसाधन वितरण, आधारभूत सुविधाओं और नीतिगत निर्णयों की मजबूत नींव है। नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय भाषा एवं सांस्कृतिक शैली में जनगणना के महत्व को सरल तरीके से समझाया जाएगा, वहीं एलईडी वेन के माध्यम से दृश्य-श्रव्य संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
चार्ज अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश
सभी संबंधित चार्ज जनगणना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिकतम नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और जनगणना 2027 के प्रति जागरूक बनें।
जनभागीदारी से ही सफल होगी जनगणना
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जनगणना कार्य में सहयोग करें। जनगणना 2027 देश के सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक भविष्य की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। एमसीबी जिले में आयोजित यह नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वेन अभियान प्रशासन की उस सक्रिय सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को जन-जन तक पहुंचाकर अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सफल बनाया जा रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

