कोटद्वार 18 मई (आरएनएस)। सोमवार को कोटद्वार पहुंची 27वीं श्री विश्वनाथ-जगदीशिला डोली रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने हिंदू पंचायती धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य और पारंपरिक रूप से स्वागत किया। यह पवित्र देव डोली यात्रा इस समय उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों के भ्रमण पर है। कुमाऊं मंडल के गदरपुर से कोटद्वार पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोक गीतों और पुष्प वर्षा के साथ डोली का अभिनंदन किया। यात्रा का नेतृत्व उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और यात्रा के मुख्य संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपेक्षित और प्राचीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने से युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे उत्तराखंड से होने वाले पलायन को रोका जा सकेगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष विकास नेगी, महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, गीता नेगी, संजय मित्तल, विजय माहेश्वरी, प्रवेश रावत, जसबीर राणा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

