ओस्लो,18 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ से सम्मानित किया गया. यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
ग्रैंड क्रॉस नॉर्वे के रॉयल ऑर्डर ऑफ मैरिट का सबसे बड़ा और सर्वोच्च ग्रेड है. यह सम्मान नॉर्वे के हितों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को आगे बढ़ाने में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है.
इससे एक दिन पहले, द्विपक्षीय संबंधों और दूरदर्शी नेतृत्व में उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए मोदी को स्वीडन के प्रतिष्ठित सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया गया था. यह पुरस्कार विदेशी शासनाध्यक्षों को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है.
प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के दौरे के बाद सोमवार को ही दो दिवसीय यात्रा पर नॉर्वे पहुंचे हैं. यह पीएम मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा है, और पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है. हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री स्टोर और इस स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने मोदी का स्वागत किया.
प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्वे का यह पहला दौरा है. यह 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे का पहला दौरा होगा. प्रधानमंत्री मोदी को दो दिवसीय नॉर्वे दौरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें खुशी है कि नॉर्वे आज इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में शामिल हो रहा है. दो बड़े समुद्री देशों के तौर पर, हम समुद्री अर्थव्यवस्था, समुद्री सुरक्षा और कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे. आज, हमने एक ट्रायंगुलर डेवलपमेंट कोऑपरेशन एग्रीमेंट किया है… हम इस बात पर एकमत हैं कि मिलिट्री लड़ाई किसी भी मुद्दे का हल नहीं दे सकती. चाहे वह यूक्रेन से जुड़ी हो या वेस्ट एशिया से, हम लड़ाई को जल्दी खत्म करने और शांति बहाल करने के मकसद से की जाने वाली हर कोशिश का समर्थन करते हैं और करते रहेंगे…
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

