सिरसा 20 मई (आरएनएस)। श्री श्याम कृपा संघ परिवार ट्रस्ट (रजि.) सिरसा द्वारा 12वें विशाल जमघट म्हारे श्याम की” का आयोजन 30 मई 2026, शनिवार को जनता भवन, सिरसा में किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें भव्य भजन संध्या, अखंड ज्योत, पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, छप्पन भोग और श्री श्याम खजाना मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस सिलसिले में शोभित सिंगला, गौतम, विपुल बंसल, लक्की गर्ग और दिनेश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। कोलकाता से शुभम-रूपम, सिरसा से राजेश गोयल तथा म्यूजिकल ग्रुप के साथ नरेश पुनिया भक्तों को श्याम भक्ति रस में सराबोर करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में परम श्रद्धेय श्री मोहनदास जी महाराज (खाटू धाम, राजस्थान) का सानिध्य एवं श्रीमती तारा देवी शर्मा का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक भक्तजन कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। उन्होंने शहर व आसपास क्षेत्र के श्याम प्रेमियों से परिवार सहित पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

